Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

16 मई: राशिफल से जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष राशि

वृष राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे | आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी | मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे | इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलने वाली है | करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा | सफलता आपके कदम चूमेगी | ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे | आपके मन की इच्छा पूरी होगी | घर में सुख-शांति बनी रहेगी | ब्राह्मण को कुछ दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे |

मिथुन राशि
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की सोच सकते हैं | आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे | बी.सी.ए स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी | आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे | आज आप कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं | आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा | घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है | नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है | आपको सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी | मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें,  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी |

कर्क राशि
आज किसी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कुछ कम ही लाभ मिल पायेगा | आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है | आज किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपको अपने काम का क्रेडिट मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आज फायदेमंद हो सकती है। मंदिर में चना दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह राशि
आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करना आपको सुकून देगा। आप मूड ख़ुशमिज़ाज बना रहेगा। ऑफिस के मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है | अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलने की उम्मीद है | साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है | आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए | परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है | आज कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा | किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए | मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब बेहतर होगा |

कन्या राशि
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे | आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे | आपको इससे फायदा भी जरूर होगा | आज आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा | किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी | कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा | उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है | माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे |

तुला राशि
आज आप ऑनलाइन सर्चिंग में बिजी रहेंगे। अपने लिये कोई इलेक्ट्रॉनिक्स की चीज खरीद सकते हैं। आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं आसपास घूमने के लिए जायेंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन घर के मामले में आप कुछ परेशान रहेंगे। आप किसी पुरानी बात को लेकर बार-बार सोच सकते हैं। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा | भाई-बहनों से काम में सपोर्ट मिलेगा। उनके साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। मंदिर में नारियल दान करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | बीटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है | प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा | मन खुशियों से भरा रहेगा | आपके आसपास बच्चों की चहल-पहल रहेगी | आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ मिलकर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे। आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे | आपकी धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी |

धनु राशि
आज किसी व्यक्ति को आपसे उम्मीद से ज्यादा अपेक्षाएं होंगी | घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय  कारगर साबित होगी | लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है | रिश्तों में मिठास बढ़ेगी | आज किसी काम में थोड़ी मेहनत से ही किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | आप दोस्तों के साथ कुछ समय बितायेंगे | ऑफिस के किसी काम से आपको कोई छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, आपकी यात्रा सुखद रहेगी और आपका काम भी जरूर बनेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, करियर में सफलता जरूर मिलेगी |

मकर राशि
आज किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें | इससे काम आसानी से पूरा होगा | आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए | आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए | नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर के लिये अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है | मेहनत के अनुसार ही आपको काम में सफलता मिलेगी | शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे | बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको अच्छे फल जरूर मिलेंगे।

कुंभ राशि
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा होगा | अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो दिन फेवरेबल रहने वाला है | आपकी सफलता सुनिश्चित है | आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी | आपको काम के नए अवसर जल्द ही मिलेंगे | अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आप सभी काम में सफल होंगे |

मीन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आपका कोई खास काम आसानी से पूरा होगा | बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है | कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है | रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे | आज दूसरों की मदद के जरिए आपको भी काम के कुछ नए मौके मिलेंगे | जीवनसाथी के करियर में अचानक बदलाव आने की संभावना है | ये बदलाव उनके लिये लाभदायी होंगे | धन लाभ के योग बन रहे हैं | आज आपकी सोच और विचारों में नयापन आयेगा | आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने में रहेगा | गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार में बढ़ोतरी होगी |