Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

08 मई: जानिए आपके लिए क्या ख़ास है आज के राशिफल में

1. मेष- आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करे। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष- आज व्यवसायी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है।

3. मिथुन- आज आप किसी सरकारी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी।

4. कर्क- मीडिया तथा आईटी से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। पीला रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए वस्त्रों का दान करें।

5. सिंह- राजनीति करने वालों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है पीला और सफेद। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।गायत्री मंत्र पढ़ें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

6. कन्या- राजनीति से सम्बद्ध लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ से दिक्कत हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।

7. तुला- जॉब में कई समस्याओं का समाधान होगा। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में श्वांस के रोग से परेशानी आ सकती है। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

8. वृश्चिक- आज प्रगति रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें।

9. धनु- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

10. मकर- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। तिल का दान करें।
11. कुंभ- धन का व्यय हो सकता है। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को गुड़  खिलाएं।
12. मीन – आज इस राशि के विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।