Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

21 मार्च राशिफल: जानिए आज किस राशि को होगा धनलाभ

मेष राशि

आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज आप दूसरे को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।आपको अपने किसी अच्छे काम केलिये इंसेंटिव मिलेगा। आज आप वाहन खरिदने का मन बनायेंगे।दोस्तों के साथ कहीं घुमाने का प्लान बनायेंगे। तेल में चुपड़ी रोटी काले कुत्ते कोखिलाएं,आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृष राशि
आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा।आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल रहेंगे।  आज आपको राजनीति से जुड़े किसी कार्य में सफलता मिलेगी। आपके घरेलू काम अच्छे से पूरे होंगे। आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, भय से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि
आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा आज के दिन गुस्सा करने से बचे। दूसरों से मिलना-जुलना आपके लिए फाययेमंद रहेगा। आर्थिक स्थितिअच्छी होगी। विदेश जाने का योग बन रहा है। इन्जनियरिंग के छात्रों को आज सफलता मिलेगी। किसीअच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा। काली उड़द का दान करें, जल्द ही सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।उन्हें अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रतिआपको सतर्क रहने की जरूरत है। नियमित योग करने से आप स्वस्थ बने रहेंगे। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा, लेकिन नई दोस्ती के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। मंदिर में तेल का दान करें,रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि
आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपकी ऊर्जा बढ़ी हुयी रहेगी।धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी कोई उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। लाल मुंह वाले बन्दर को केला खिलाएं,समस्त कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि

आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायकहोगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेटस को अचानक कोई सरप्राईज मिलेगा। कन्या के पैर छूकरआशीर्वाद लें,समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव आयेंगे। आज शाम को किसी फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी।लवमेटआजडिनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। नये टेंडर से आपको बड़ा मुनाफा होगा।घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी होगी। डाकौत को तेल का दान करें, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृश्चिक राशि

आज कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको कोई नया सुझाव मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कही घुमाने जायेंगे। आज किसी सामाजिक कामकाज में आप ज्यादा बिजी रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। प्रोपर्टी लेने का मन बनायेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अनाथालय में जरुरत की चीज़े दान करें,रोजगार की प्राप्ति होगी।

धनु राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकरकॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं।किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे। पीपल की जड़ में जल आर्पित करें,लम्बे समय से चल रही किसी स्वस्थ समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि
आज आपको व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। व्यापार के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचायेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।वाहन चलाते समय थोडा सावधानी वरते।जरूरतमंद को भोजन करायें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ राशि
आज आपका लक आपके साथ रहेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे।आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कार्यों में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में लोग आपके काम की सराहना करेंगे।ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:मंत्र का 11 बार जप करें, सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन राशि
आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। जरूरतमंद को काला वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चुमेगी।