Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

16 मार्च राशिफल:जानिए आज शीतला अष्टमी का किसको क्या मिलेगा फल

मेष राशि – आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | इस राशि के जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा | विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिलेगा | आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे | दाम्पत्य संबंधों में और मधुरता बढ़ेगी | दोस्त से जुड़ी कोई खास बात आपको पता चलेगी | जल में थोडा सा दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा |

वृष राशि – दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा | आपकी रुचि किसी एक चीज़ के प्रति अधिक होगी | ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा | इस राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई के मामले में प्रदर्शन अच्छा रहेगा | बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी | भगवान शिव को 11 बेल पत्र अर्पित करें, लम्बें समय से चली आ रहीं समस्याओं से छुटकारा मिलेगा |

मिथुन राशि – कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा | लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे | कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा | इस दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए | किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा | कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति पैदा होगी, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | घर के बड़ों की सलाह ले सफलता आवश्य मिलेगी | अनाथालय में जरुरत की चीजें दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

कर्क राशि – आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए | आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है | आपके अटके हुए कुछ काम आज पूरे हो जायेंगे | आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे | शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा जहा पर कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे | पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा | लमेटस शादी के बंधन में बंधने का मन बनायेंगे | बेल के पेड़ को प्रणाम करें, घर परिवार में शांति बनी रहेगी |

सिंह राशि – कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | आर्थिक रूप से आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा | सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे | लवमेटस के रिश्तों में और मजबूती आएगी | ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिलेगा | आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी | घर में नये मेहमान आने के योग बन रहे है | शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी |

कन्या राशि – आर्थिक योजनाओं के लिये लिया गया फैसला लाभदायक होगा | आप परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे | किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा | इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने जायेंगे | मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जायेगी | अगर आप आर्किटेक्ट हैं, तो आपको आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे | आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे | भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें, रुके हुये कार्य पूरे होंगे |

तुला राशि – आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही दूरियां खत्म होगी | बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं | किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी | आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा | उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए | कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए | प्रतिदिन योग करें, स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा | लवमेटस को शादी के बंधन में बंधने के योग बन रहे है | गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार के नये रस्ते प्राप्त होंगे |

वृश्चिक राशि – आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है | आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे | इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होगा | साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा | आपकी सकारात्मक सोच आपके  करियर को एक नई दिशा देगी | भगवान शिव के मंदिर में दूध का दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी |

धनु राशि – करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी | कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे | आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे | बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी | आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा | आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा | गायत्री मंत्र का पाठ करें, माता की सेहत अच्छी रहेगी ।

मकर राशि – आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है | आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा | आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे | कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी | अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा | सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे | अगर आप कोई पेंटिंग कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा | भगवान शिव को मीठी खीर का भोग लगायें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी |

कुंभ राशि – आपके लिये कुछ खास लेकर आने वाला है | घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा | कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे | अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है | आज लवमेट एक दुसरे को उपहार दें, रिश्तों में नयापन आयेगा | छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे | दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा | आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी | ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 21 बार जप करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी |

मीन राशि – आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे | बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पढ़ेगी | आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा ध्यान पूर्वक काम करना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगा | लवमेटस डिनर का प्लान बनायेंगे | आप वाहन लेने का मन बनायेंगे | भगवान शिव को मिठाई का भोग लगाएं,विवाह में आ रहीं अड़चने समाप्त होंगी |