Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

10 अगस्त: जानिए किस राशि के लिए दिन है उत्तम

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपको काम में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन आज फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, आपको हर काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे।




वृष राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, आज उन्हें अपने किसी काम के लिये इन्क्रीमेंट मिल सकता है। वहीं जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज आप किसी कम्पनी में इंट्रव्यू के लिये जा सकते हैं। आपका उत्साह बना रहेगा। मन में नई चीज़ों को जानने के लिये उत्सुकता भी रहेगी। आपके भाई-बहन काम में आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा। आप उन्हें कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मन्दिर में हरे मूंग का दान करें, आपका उत्साह बना रहेगा।

मिथुन राशि
आज आप बिजनेस में नई चुनौतियों से निपट सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम आज पूरे हो जायेंगे। टाइम टेबल बनाने से आपको काफी फायदा मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे लोगों से किसी प्रोजेक्ट को लेकर सलाह मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी समझ से फैसले लेने की जरूरत है। आपको अपने काम में निरंतरता बनाये रखनी चाहिए। लोग आपके साथ जुड़े रहेंगे। परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट के लिये आज का दिन अच्छा है। आप जिस कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, वहां आपको कोई जानकार व्यक्ति मिल सकता है, जिससे आपको पेपर वर्क करने में आसानी हो सकती है। मन्दिर में गुड़ दान करें, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज आपको हर काम में सावधान रहने की जरूरत है। किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से आपके काम में जरूरत से ज्यादा समय लग सकता है। आपको ऐसे लोगों से ज्यादा बहस करने से बचना चाहिए। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। पिता से आपको उचित सहयोग मिलेगा। श्री गणेश की आरती करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह राशि
आज बिजनेसमैन काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आज कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद नजर आ रही है | मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। किसी छोटी बच्ची के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा |



कन्या राशि
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आपको कहीं से अचानक धनलाभ हो सकता है। आज आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी। कुछ जरूरी लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। ऑफिस मीटिंग के दौरान आप अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। सब लोग आपकी प्रेजेन्टेशन से खुश होंगे। आज आप किसी पारिवारिक काम के लिये दोस्तों से मदद ले सकते हैं। जो लोग मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का मौका मिल सकता है। श्री गणेशाय नमः मंत्र का 5 बार जप करें, आपकी मीटिंग सफल रहेगी।

तुला राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होना तय है। आज आप घर में किसी प्रकार का सुधार करवा सकते हैं। घर के लिये कुछ जरूरी चीजें भी खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे जो भी करें, अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर करें। आज कोई दूर का रिश्तेदार घर पर आ सकता है। घरवाले उनके सामने आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर के साथ इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से भी इस बारे में बात करेंगे। आज सब लोग आपके लिये बहुत मददगार रहेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | मंदिर में मिश्री का दान करें, आपको सब लोगों का साथ मिलेगा।

धनु राशि
आज का दिन आपको फायदा दिलाने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग का रूका हुआ काम आज तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो वकील हैं, आज उन्हें किसी महत्वपूर्ण केस में सफलता मिलेगी। पार्ट्नर के साथ कोई नई मूवी देखने जा सकते  हैं। जमीन के किसी पुराने लेन-देन से आज आपको फायदा मिल सकता है। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। भगवान शिव को जल अर्पित करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें आज थोड़ा संभलकर काम लेना चाहिए। ऑफिस में साथ काम कर रहे कुछ लोग आपके विचारों से सहमत नहीं हो पाएंगे। आपको किसी भी तरह की जिद करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। बेहतर होगा किसी बड़े की सलाह लेकर काम करें। श्री गणेश जी को दूर्वा चढाएं, आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो  जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है, आज उनके घर पर कोई रिश्ता लेकर आ सकता है। छात्र आज किसी काम को पूरा करने के लिये अपने पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिये सुबह टहलने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें, जल्द ही फायदा नजर आयेगा। किसी बुजुर्ग महिला को भोजन करायें, समन अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक के काम से जुड़े हैं, आज उनके काम में बड़ा बूस्ट आ सकता है। इंजिनियरिंग की जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी | सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र अपना कोचिंग इंस्टीट्यूट चेंज कर सकते हैं। आज अपने किसी पुराने मित्र के साथ घूमने भी जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपका करियर अच्छा रहेगा