Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

9 सिंतबर:एकादशी के साथ शुक्र कर रहा है राशि परिवर्तन,जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष राशि

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। ऑफिस के काम में ज्यादा समय दे पायेंगे। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी होगा। व्यापार में साझेदारी से बड़ा फायदा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन ब्राह्मण को कुछ दान करें, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अपने हर काम को सावधानी पूर्वक करेंगे। सहकर्मियों से मदद प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक कामों को निपटाने में सफल होंगे।कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी खासियत को पहचान सकता है, जिनसे आगे आपको मदद मिलती रहेगी। माता के सहयोग से बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मी से सतर्क रहें, बॉस से आपकी शिकायत कर सकता है।  आज के दिन माता को कुछ गिफ्ट दें, जीवन में माता का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको बहुत से काम निपटाने पड़ सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग दे सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई बात
आपको लगातार परेशान कर सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने मन और फायदे की बात कहने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस राशि के स्टूडेंट्स मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकते हैं। आज के दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके सभी काम बनेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।आज अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आपको कुछ मामलों में फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आज के दिन अनाथालय  में कुछ दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी। प्रेम- प्रसंगों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान लाभदायक सिद्ध होगी। मित्रों के साथ आपका दिन हंसी खुशी में बेहतर गुजरेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जायेंगे।दूसरे लोगों का मूड समझकर काम करेंगे तो सफल होंगे। गाय को गुड़ खिलाएं,  जीवन में आगे बढ़ने के नए आयाम मिलेंगे।

तुला राशि
आज आपका दिन नार्मल रहेगा। नई चुनौतियाँ से दो चार होना पड़ेगा।   आप ज्यादातर मामलों में उतावले हो सकते हैं। कुछ मामलों में खुद से असंतुष्ट भी हो सकते हैं। आज ऑफिस में किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचें। भगवान विष्णु के दर्शन करें,आपका मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा।आप अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। जितना समय दोस्तों से मुलाकात में बीतेगा, उतना आपको अच्छा लगेगा। आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिससे आपको पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

धनु राशि
बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के मौके आपको मिलेंगे। आज जरुरत पड़ने पर कोई न कोई मदद अवश्य मिलेगी। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है।रिश्तों में संतुलनकी स्थिति बनी रहेगी। परिस्थितियां आपके फेवर में होगी। मंदिर में हल्दी की एक गांठ चढ़ाएं, सब कुछ बेहतर होगा।

मकर राशि
आज आपके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। फालतू के खर्चे बढ़सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। आपके कुछजरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। धन लाभ आसानी से नहीं हो पायेगा। बिना बात किसी से उलझन हो सकती है। बेहतर होगा मन को शांत बनाये रखें। जल्दबाजी में काम करने से बचें।   सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे।

कुंभ राशि
आज कुछ कर दिखाने की इच्छा जागेगी। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। घर से भी अपना कोई पर्सनल काम शुरू कर सकते हैं। आपकी दिनचर्या में
बदलाव आ सकता है। आज किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो अच्छा लगेगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत के योग हैं। आज कहीं यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है|  घर से निकलने से पहले भगवान के चरण स्पर्श करके जायें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

मीन राशि
आज माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी दोगुनी हो जायेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। सूर्यदेव को जल में थोड़े चावल मिलाकर अर्पित करें, आपका दिन शुभ रहेगा ।