Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

2 अप्रैल राशिफल:आज इस राशि को मिलेंगे बड़े लाभ

मेष राशि 

आज किसी वजह से आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे।

वृष राशि
घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज नवरात्रि के नौंवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये सलाह लेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लवमेटस एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।  आज के दिन चने से बने सत्तू का दान करें, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

मिथुन राशि 
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।  वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को आज किसी जरुरी काम से ऑफिस जाना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी से आप कुछ अच्छी बातें शेयर करेंगे। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ेंगे। आज के दिन आपको घर पर हवन कराना चाहिए, व्यापार में वृद्धि होगी।

कर्क राशि 

आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करना चाहिए। करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। आज आपको थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी  नहीं होगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। गायत्री मन्त्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि 
आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेटस के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी जरूरतमंद को फल का दान करें, लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा

कन्या राशि
अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। फर्नीचर का काम करने  वाले लोगों को आज फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की होने के योग बन रहे है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि 
आज के दिन आपको अपने काम में सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अच्छी सेहत के लिये आपको रूटीन एक्ससाइज करनी चाहिए। साथ ही अपने खाने में विटामिन्स का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आपको जौ का दान करना चाहिए, आप किसी भी तरह के नुकसान से बचे रहेंगे।

वृश्चिक राशि 
आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है।  परिवार का माहौल ठीक रहेगा। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। मछलियों को आंटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

धनु राशि 
आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे।कोई शुभ समाचार मिलाने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आयेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। मिट्टी का बर्तन दान करें, माता का स्वस्थ अच्छा बना रहेगा।

मकर राशि
सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों कादिन अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पडेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आप कोई रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्यायों का समाधान होगा।

कुंभ राशि 
आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कई दिनों से चल रही कोई स्वस्थ समस्या से आज राहत मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जरूरतमंद की सहायता करें, समाज में प्रतिष्ठा बढेगी।

मीन राशि 
आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। लवमेट को एक दुसरे से गिफ्ट मिलेगा। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। एजुकेशन के मामले मेंदिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।