Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देशभर में जल सरंक्षण का संदेश दे रहे साइकिल जल यात्री सुभाष चंद्र

सिरसा।-((सतीश बंसल )  साइकिल जल यात्री सुभाष चंद्र पिछले एक वर्ष से सरकार के जल जीवन मिशन प्रचार पर है और जल बचाओ-जल सरंक्षण का संदेश पूरे देश में रहे है। सुभाष चंद्र ने बताया कि वे दिल्ली, मुंबई व मथुरा के तीन बड़े संगठनों से अवार्ड ले चुके हैं, जिसमें 60 साल की उम्र में साइकिल से अधिकतम दूरी तय कर नोबल संदेश देने व राष्टï्रीय स्तर पर रिकार्ड बनाने का जिक्र है।

भारत के 18 राज्य और नेपाल के तीन राज्यों का 15500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके है। इन दिनों सुभाष गुजरात से राजस्थान के सिरोही जिले में आबू रोड में हैं। 10 जून को मथुरा के होटल शीतल में जल संरक्षण पर होने वाले बड़े सेमिनार में शामिल होंगे और जल सरंक्षण पर महत्त्वपूर्ण संदेश देंगे। कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।