Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीतों व कविताओं से बांधा समां

सिरसा

संस्कार भारती हरियाणा, शाखा सिरसा द्वारा परम् श्रद्धेय बाबा योगेंद्र के जन्म
शताब्दी वर्ष 7 जनवरी 1924-2022 पर आराधनादृ स्वाधीनता संग्राम में जन सहभागिता का दर्शन एवं भारत
माता पूजन दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाखा सिरसा के
अध्यक्ष जयंत शर्मा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद स्कूल, पुराना सिटी थाना रोड पर स्थित संस्कार भारती
हरियाणा, शाखा सिरसा के कार्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में जिला संघ चालक  सुरेंद्र
मल्होत्रा ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती शाखा सिरसा के संरक्षक राम सिंह यादव व

संस्कार भारती हरियाणा प्रांत के उपाध्यक्ष ओम बहल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मल्होत्रा के हाथों से भारत
माता और श्रद्धेय बाबा योगेंद्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। संयुक्त रूप से विशिष्ठ अतिथि राम
सिंह यादव, ओम बहल व भारत विकास परिषद, सिरसा के पूर्व प्रधान रमेश जिंदगर, शाखा उप प्रधान गोकल चंद,
कोषाध्यक्ष राजेंद्र नेहरा व पवन कुमार शिप्मा ने भारत माता, श्रद्धेय बाबा योगेंद्र के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित
किए। संस्कार भारती के सामूहिक ध्येय गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत
गीतों और कविताओं की विभिन्न प्रस्तुतियां हुई। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता की वंदना
स्वरूप लिखे गए गीत को गौतम सुथार द्वारा गाकर श्रद्धेय योगेंद्र बाबा जन्म शताब्दी पर उन्हें समर्पित करते हुए
अपने भाव प्रकट किए। इसी दौरान श्री कृष्ण मलिक ने अपने देशभक्ति से भरपूर कविता की प्रस्तुति दी। संस्कार
भारती हरियाणा, शाखा सिरसा संरक्षक राम सिंह यादव ने भारत माता का गुणगान अपनी ओजस्वी कविता से
किया। संस्कार भारती हरियाणा, शाखा सिरसा के प्रधान जयंत शर्मा ने अपने कविता पाठ के माध्यम से भारत


माता का भावभीना स्मरण किया और भारत मां की बेटियों के शौर्य और पराक्रम का वर्णन अपने ओजस्वी गीत से
किया। संस्कार भारती हरियाणा, शाखा सिरसा के सचिव कर्ण लढा द्वारा भारत माता को समर्पित लोक गीत
रागनी देश मेरा वीरों का घर से को बखूबी प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी मौजूदा दर्शकों ने भी उनके साथ साथ
गया। संस्कार भारती हरियाणा प्रांत के उपाध्यक्ष ओम बहल ने भी वीर रस से भरपूर गीत प्रस्तुत किया। इसी के
साथ अन्य सदस्य दिनेश राय टांटिया, सुनील बहल आदि ने भी अपने देशभक्ति से भरपूर गीतों को सबके समक्ष
प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि सुरेंद्र मल्होत्रा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से अपने संस्मरणों को उदाहरण स्वरूप
बताते हुऐ कह कि किस तरह से संस्कारों अथवा देशभक्ति के खूबसूरत बीज को बच्चों में बोया जाए को बखूबी
बताया। और देशभक्ति के विभिन्न किस्सों को सुनकर सभी में देशभक्ति के भावों को उजागर किया। सचिव कर्ण
लढा ने मंच संचालन करते हुए बताया कि ये आराधना कार्यक्रम हरियाणा प्रान्त की प्रत्येक शाखा में मनाया गया
है।