Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश की टांग में लगी गोली, गिरफ्तार

मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के विशम्भरा में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस का दावा है किया कि पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का ईनामी है। जिसके ऊपर 17 से ज्यादा मुक़दमे हरियाणा एवं वृंदावन में दर्ज हैं। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार को रोका गया। उसमें तीन लोग सवार थे। उसके पीछे एक मोटर साइकिल पर दो बदमाशों ने भागने का प्रयास कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की तो विशम्भरा के समीप 25 हजार के इनामी रोबिन के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग निकला।