Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्मचारियों का दोहरा शोषण कर रहा है निगम प्रबंधन: जसवंत सिंह

सिरसा। ((सतीश बंसल ) विद्युत निगम में अनुबंधित आधार पर लगे कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर संघर्ष 9वें दिन जारी रहा। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला सह सचिव जसवंत सिंह ने की। इस मौके पर डबवाली यूनिट प्रधान सुखविंद्र गोदारा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 9 दिन बीतने के बाद भी निगम के अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत करना भी मुनासिब नहीं समझते। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के अंतर्गत अनुबंधित कर्मचारियों की संख्या 450 के करीब है, जिनमें से 16 कर्मचारी एचवीपीएन में एस ए से एएलएम बनाए गए थे। अप्रैल 2021 से इन कर्मचारियों को स्लैब वाइज डीसी रेट लागू किया गया था, लेकिन उसका लाभ अभी तक कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। निगम अधिकारी कर्मचारियों का मानसिक व आर्थिक रूप से दोहरा शोषण कर रहे हंै। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।

जसवंत सिंह ने बताया कि चिलचिलाती धूप में भी कर्मचारी धरने पर बैठे हंै, लेकिन निगम का कोई अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी की थी और सप्लाई को निर्बाध रूप से जारी रखा था, लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद भी निगम अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की बजाय उनके हौंसले को तोडऩे का काम कर रहे हंंै, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों में प्रमुख रूप से कर्मचारियों को वेतन में अनुभव का लाभ दिलवाना व बकाया एरियर शामिल है। इस मौके पर मनजीत सिंह, अरविंद, सुनील कुमार, सचिन कंबोज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।