Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से इतने हजार लोग संक्र​मित, इतने मरे

 

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 1203 हो गई है। साथ ही 9 लोगों की मौत भी हुई है।

सिंध प्रांत में 421, इस्लामाबाद में 27, खैबर पख्तूनख्वा में 123, पंजाब में 408, ब्लूचिस्तान में 131 और गिलगित बलतिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 93 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 लोग रिकवर कर गए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर 500000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 22000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। प्रमुख देशों ने लॉकडाउन कर दिया है और लोगों से लगातार घर पर पर रहने का आग्रह किया जा रहा है।