Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Coronavirus: बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर हुई कोरोना पॉजिटिव, भाजपा सांसद भी हुए शिकार…

बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्वगायक का कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि उस समय कनिका कपूर की जांच की गई थी लेकिन वह नेगेटिव पाई गई थीं।

4 दिन से उन्हें जुखाम और बुखार था, ऐसे में उनका एक बार फिर से जांच किया गया जिसमें अब वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कुछ इस तरीके के भी आरोप लग रहे हैं कि वह लंदन से वापसी के समय एयरपोर्ट पर वॉशरूम से छिपकर निकल भागी थीं।

एक चैनल से बातचीत में कनिका के पिता ने बताया कि वह लखनऊ में जब से आई है तब से तीन-चार पार्टी में वह शामिल हुई है। हालांकि कनिका ने इससे इनकार किया हैय़ कनिका ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ है व्यवहार सही नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने खुद ही मेडिकल ऑफिसर को कॉल करके बुलाया था। जैसे ही यह खबर फैली कि कनिका कपूर पॉजिटिव पाई गई है। उसके बाद उन उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच शुरू हो गई है। बड़ी खबर यह आ रही है कि वसुंधरा राजे के बेटे और झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह भी उनकी पार्टी में गए थे। दुष्यंत सिंह ने भी अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। उस पार्टी में वसुंधरा राजे भी थीं।