Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश में 21 हजार से अधिक हुए कोरोना संक्रमित,680 से अधिक मौतें

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी घरों में कैद है। भारत में कोरोना वायरस का मामला 21 हजार पार कर चुका है और इससे करीब 681 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रिमितों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। वहीं कोविड-19 से अब तक 681 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के कुल 21393 मामलों में 16454 केस एक्टिव हैं और 4258 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वहीं दुनियाभर की बात करें तो कोरोना वायरस ने 184,220 लोगों की जान ले ली है और 2,637,681 मामले सामने आए हैं। कोरोना का सबसे अधिक कहर अमेरिका में देखने को मिल रहा है, जहां करीब 46,583  लोग जान गंवा चुके हैं। भारत में सबसे अधिक कोरोना की मार महाराष्ट्र में पड़ी है। तो चलिए जानते हैं कोरोना के सारे लेटेस्ट अपडेट्स..

देश में कोरोना वायरस से संक्रिमितों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। वहीं कोविड-19 से अब तक 681 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के कुल 21393 मामलों में 16454 केस एक्टिव हैं और 4258 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।