Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के बाहर गरजे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी, किया प्रदर्शन

सिरसा। ।।।((सतीश बंसल )   हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सिरसा के सामने कर्मचारियों को वेतन में अनुभव का लाभ दिलवाने व बकाया एरियर के लिए धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें सिरसा के सभी अनुबंधित कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया वह जमकर नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयपाल गोदारा जी ने की। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत बराड़, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर और भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान राम सिंह गिल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत बराड़ ने कहा कि जब अतिरिक्त मुख्य सचिव विद्युत विभाग हरियाणा सरकार ने मीटिंग में स्पष्ट कर दिया कि सभी को पिछले अनुभव का लाभ देना है।

निचले स्तर के अधिकारियों को अनुभव का लाभ देते हुए एरियर का भुगतान करने में क्या परेशानी है जहां एक तरफ अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है वहीं दूसरी तरफ कच्चे कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान किया जा रहा है मंच के माध्यम से अधिकारियों को चेतावनी दी जाती है कि समय रहते हुए सब कर्मचारियों का एरियर का पैसा दे दिया जाए अन्यथा आज के धरने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन में बदल दिया जाएगा। इस मौके पर संदीप बाठ, रेशम बराड़, सुशील कुमार, सुभाष राड़, जसकरण सिंह, जय सिंह, रामसिंह सुथार, प्रदीप कुमार, श्रीकांत, राधेश्याम, संदीप गोदारा व अन्य साथी मौजूद रहे।