Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनभद्र घटना में कांग्रेस की शहजादी सिर्फ कर रहीं राजनीति : मुख्यमंत्री

 

सोनभद्र। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोनभद्र के उम्भा गांव में घटित घटना को लेकर कांग्रेस की शहजादीं सिर्फ राजनिति कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा पर भी हमला बोला।

नरसंहार की घटना के बाद अपने दूसरे दौरे में शुक्रवार को उभ्भा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस, आदिवासियों व गरीबों का शोषण कर रही है, उनके विकास के लिए कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाया गया लेकिन वर्तमान में केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार ऐसा नहीं होने देगी। आदिवासी, वनवासियों को उनका हक दिलाकर रहेगी और सरकार ने इस दिशा पर काम भी करना शुरु कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस की सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बिना नाम लिये कहा कि कांग्रेस की शहजादीं उभ्भा में आकर सिर्फ राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व राज्यपाल राजेश्वर पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सपा व बसपा पर हमला बोलते हुये कहा कि प्रदेश की यह दो पार्टियां भी गरीबों का शोषण करने वाली है।

जनता को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि नरसंहार घटना की जांच एसआइटी कर रही है। इसकी रिपोर्ट आते ही आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि उनके साथ इंसाफ होगा।