Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बकरी की खाल ओढ़े भेड़िया है कांग्रेस : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एवं नागरिकता पंजीकरण रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर देशभर में मचे बवाल को लेकर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर कांग्रेस पर अब तक का सबसे करारा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस को बकरी का खाल ओढ़े भेड़िया बताया।

रविवार को गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘बकरी का खाल ओढ़े भेड़िया है कांग्रेस। अपने ही देश को जलाने की साजिश कर रही है कांग्रेस। कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो देश को लूटती हैं और जब सत्ता से बाहर होती है तो देश को जलाती है।’ इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक युवक मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल तैयार रखने का आदेश दे रहा है। वह कह रहा है कि सब तैयार करो निर्देश मिलते ही सब जला देना, जो होगा देख लेंगे।