Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस गणेश चतुर्थी की पूजा में पहने इस रंग के कपड़े, घर में बरसेगी सुख समृद्धि 

हमारे हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का पर्व विशेष महत्व रखता है इस दिन भक्तों की लंबी तादाद भगवान गणपति के मंदिरों में देखी जाती है भगवान गणेश की पूजा विशेष सामग्रियों के साथ की जाती है और भगवान गणेश के समक्ष कई चीजों को अर्पण किया जाता है.

भगवान गणेश की पूजा में कुछ विशेष प्रकार की बातों को ख्याल रखने की आपको जरुरत है. साथ ही विशेष रंग के कपड़ों को पहनने की भी वैसे तो हर कोई इस खास दिन पर ट्रेडिशनल ड्रेसेस को पहना करता है.

भले ही आप ट्रेडिशनल ड्रेसेस को पहने लेकिन आपको सही रंगों का चुनाव इस दिन पर कपड़े पहनने के लिए करना जरुरी है जो आपके जीवन के लिए बेहद शुभ है। गणेश चतुर्थी पर इस शुभ रंग के कपड़े पहनने आपके लिए बेहद शुभ है….

गणेश चतुर्थी शुभ रंग के कपड़े पहने

लाल रंग इस दिन के लिए बेहद शुभ है लाल रंग इस दिन के लिए  शुभता के साथ सौभाग्य का प्रतीक माना गया है साथ ही यह रंग आपके शरीर में रक्त का संचार सही रुप से करता है जिससे व्यक्ति के शरीर मे कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतें दूर होती है। लाल रंग हर मंगलकारी कामों में बेहद शुभ माना गया है।

दूसरा है हरा रंग हरा रंग खुशी का प्रतीक माना गया है क्योंकि हरा रंग प्रकृति का एक पर्याय है। इसके साथ ही हरा रंग आंखो को भी आराम देने वाला है इसलिए इस रंग को त्योहारों में पहनना बेहद शुभ  माना गया है।

केसरिया रंग भी गणेश चतुर्थी पर पहनना बेहद लाभकारी होता है केसरिया या भगवा रंग को आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से शुद्ध करने वाली अग्नि और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है इसलिए इस रंग को अन्य रंगों की अपेक्षा उत्सवों पर पहनना बेहद शुभ है।

Old Post Image

पीला रंग भी गणेश चतुर्थी पर पहनना बेहद शुभ होता है पीला रंग ज्ञान और सीखने का रंग माना गया है. इसी के  साथ पीला रंग खुशी,शांति,ध्यान,क्षमता और मानसिकता का बेहतर विकास करता है.