Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम कहुला में राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलों में चिन्हित किए गए अमृत सरोवर एवं पुष्कर धरोहर अभियान के तहत उन कार्यों का भी प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे जो अब शुरू नहीं हुए है। मुख्यमंत्री प्रदेश के नागरिकों को संबोधित भी करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी जल अभिषेक अभियान के कार्यों का प्रदेश व्यापी शुभारंभ होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन कार्य शुभारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अपरान्ह 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व प्रातः 9 बजे से सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन के नवीन कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

ग्राम सभा का आयोजन उसी स्थान पर किया जाएगा। जहां पर वृहद आकार का कोई नवीन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ग्राम सभा के इस आयोजन में सांसद, मंत्री, विधायक तथा पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी उनकी सुविधा अनुसार सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है॥ ग्राम सभा में ग्रामीणों की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, विभिन्ना शासकीय योजनाओं के अंतर्गत व्यक्ति मूलक तथा सामुदायिक जल संरक्षण व संवर्धन कार्यो के हितग्राहियों, पुष्कर धरोहर अभियान और वाटरशेड परियोजनाओं के उपयोगकर्ता समूहों के सदस्य अमृत सरोवर के उपयोगकर्ता समूहों के सदस्यए देवारण्य उपयोजना के हितग्राहियों, कृषि व जल संरक्षण पर आधारित महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों को अनिवार्यतः आमंत्रित किया जाएगा।

ग्राम सभा के पश्चात कार्य स्थल जहां पर वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल संवर्धन के नवीन कार्य का शुभारंभ हुआ है वहां से ग्राम पंचायत कार्यालय तक जल यात्रा का आयोजन किया जाए। इस जल यात्रा में ग्राम सभा के सहभागियों के अलावा अन्य ग्रामीण भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में रायसेन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय जल संसद के कार्यक्रम का विभिन्ना माध्यमों से लाईव टेलीकास्ट प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नागरिकों को सहभागी बनाने और मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए सभी जिला पंचायतोंए जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जल योद्धाओं को किया सम्मानित- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मंच पर तीन प्रमुख जल योद्धाओं ग्राम कहुला निवासी हनुमत, ग्राम देवरीगंज निवासी सोमन सिंह तथा ग्राम भंवरगढ़ी निवासी सुनील अहिरवार को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने खेत में, खेत तालाब का कार्य स्वीकृत कर जल संचयन का वीड़ा उठाकर अपने विकास की कहानी लिखी है। जिले में ऐसे 501 जल योद्धाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने खेत में खेत तालाब बनाकर जल संचयन के साथ-साथ खेती की पैदावार और आमदानी कई गुना बढ़ाई है।

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह को सौंपा कृषि मण्डी में खरीदी का लायसेंस : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष शीलाबाई अहिरवार एवं संचालक कमलाबाई को मण्डी में खरीदी का लायसेंस प्रदान किया गया। गैरतगंज में स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा गैरतगंज एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी की स्थापना की गई है, जिसमें 378 समूह की दीदीयां जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में समूह की सदस्यों द्वारा मण्डी में खरीदी का लाइसेंस प्राप्त कर गेहूॅ खरीदी का कार्य किया जाएगा। जिससे समूह के सदस्यों द्वारा एक करोड़ से अधिक की उपज किसानों से खरीदी जाएगी। वर्तमान में इस कम्पनी का टर्नओवर 54 लाख रुपये से अधिक हो चुका है। इस कार्य से समूह की दीदीयां आत्मनिर्भर होंगी व व्यापारी के रूप में कार्य करेंगी।

जिले में जल अभिषेक अभियान के तहत किए जाएंगे 129.99 करोड़ रुपये के कार्य : रायसेन जिले में जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत मार्च 2023 तक 129.99 करोड़ रुपये लागत के कुल 7907 कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। जल अभिषेक अभियान (अमृत सरोवर) के तहत जिले में 22.07 करोड़ रू लागत के 101 कार्य स्वीकृत करते हुए 2022 तक पूर्ण कराए जाएंगे। इसी प्रकार पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत जिले में कुल 721 कार्यो का चयन करते हुए 532 कार्यो की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर प्रारंभ कराए गए हैं, जिसमें 71 कार्य पूर्ण हो गए हैं। आज 173 कार्य प्रारंभ किए गए हैं। पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत निर्मित संरचनाओं में 721 स्व-सहायता समूहों को उपयोगकर्ता दल के रूप में आजीविका से जोड़ा गया है।