Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Cheers: सबसे तेज होता है महिलाओं का दिमाग, इन बातों में भी आगे

fitness_1488797550इन बातों में मर्दों से एक कदम आगे हैं औरतें। यहां मर्द महिलाओं के आगे कहीं नहीं ठहरते।
 

याददाश्त
ब्रिटेन में हुए एक शोध के अनुसार, महिलाओं की याददाश्त पुरुषों के मुकाबले अच्छी और बेहतर होती है। उम्र के साथ दोनों की क्षमताओं का अंतर भी बढ़ता है।
 

लंबी उम्र
महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं, और इसकी वजह दिल की बीमारियों के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता है। महिलाओं को ह्रदय रोग 70-80 की उम्र में होता है जबकि मर्दों को ये 50-60 की उम्र में ही अपना शिकार बना लेता है।
 

दिमाग
इस पर कई शोध किए जा चुके हैं जिनमें सामने आया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट होती हैं। पुरुषों के दिमाग का आकार भले ही बड़ा होता है लेकिन महिलाएं ज्यादा बुद्धिमान होती हैं।
 

सहनशक्ति
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा सहनशक्ति होती है। वे दर्द सहने की ज्यादा क्षमता रखती हैं। साथ ही गुस्से पर काबू रखने में वह पुरुषों से ज्यादा सक्षम होती हैं।
 

तनाव के लिए
महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा तनाव सहने की शक्ति होती है। उनका दिमाग ऑक्सिटोसिन हार्मोन पैदा करता है, जो दिमाग को शांत बनाए रखता है। इसके अलावा महिलाएं पुरुषों की तुलना में जल्दी तनाव से उभर जाती हैं।
 

हिसाब-किताब
कई अध्ययनों के मुताबिक महिलाएं हिसाब-किताब रखने में बेहतर होती हैं। महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कम खर्च करती हैं और घर अच्छे से चला सकती हैं।
 

विनम्रता
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा विनम्र होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें शुरू से ही कम बोलना, गुस्सा कम दिखाना जैसी बातें सिखायी जाती हैं।
 
 रास्ता जल्दी पहचानती हैं
शोध के अनुसार, महिलाएं निशान और संकेत याद रखने में माहिर होती हैं, इसलिए पुरुषों के मुकाबले वे जल्दी रास्ते पहचान लेती हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.