Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंद्रयान-2 : सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वीडियो, लैंड करा दे भाई…

एक दिन पहले पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कंधे पर सिर रखकर इसरो प्रमुख के. सिवन को बेहद मायूसी भरे क्षणों में सिसकते और बिलखते देखा।

वही इन सब की बीच बताते चले  चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का बीती रात चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ ही समय पहले इसरो से संपर्क टूटने के बाद सोशल मीडिया पर हैशटेग ‘भाई लैंड करा दे’ ट्रेंड करने लगा. इसके जरिए यूजर्स ने अपनी भावनाएं साझा कीं.

हाल ही में एक बेहद ही मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर से उसे जमीन पर उतारने का अनुरोध करता हुआ दिखाई दिया था.

‘500 ज्यादा ले ले लेकिन लैंड करा दे’

वह वीडियो में कह रहा था, “भाई बस लैंड करा दे, भाई 500 ज्यादा ले ले लेकिन लैंड करा दे”, जो ट्विटर पर वायरल हो गया था.

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “हैशटेग ‘भाई लैंड करा दे’ हर भारतीय उन पलों में यह महसूस कर रहा था। लेकिन फिर भी, हमें आप पर गर्व है इसरो।”

दूसरे ने बताया, “चंद्रयान-2 का कुछ पता नहीं चल रहा, लेकिन यहां तक पहुंचना भी एक महान उपलब्धि थी। हमें आप पर गर्व है (भाई अपन को लैंड करना है बस) हैशटेग इसरो मिशन, हैथटेग भाई लैंड करा दे।”

एक ने लिखा, “चंद्रयान-2 लैंडिंग 100, 200 ज्यादा ले ले.. हैशटेग भाई लैंड करा दे।”  लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने की घोषणा करते हुए इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का प्रदर्शन योजना के अनुसार था लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया।