Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरीपुरा के बालाजी कांवेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

सिरसा। गांव हरीपुरा में स्थित बालाजी कांवेंट स्कूल में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मनाया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. चरण सिंह सेखो ने विद्यार्थियों व स्कूल प्रबंधन को पावन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जहां त्योहारों के महत्व को संजोए रखते हैं, वहीं विद्यार्थियों में सामाजिक मेलजोल, आपसी प्रेम व भाईचारे की प्रबल भावना भी बढ़ाते हैं। उन्होंने लोहड़ी पर्व से संबंधित सुंदर मुंदरिए व दुल्ला भट्टी की कथा के माध्यम से इस पर्व का महत्व बताया। यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और इसके बाद धीर-धीरे सर्दी कम हो जाती है और दिन गर्म होने लग जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से मनुष्य को सभी प्रकार के सुख प्राप्त हो जाते हैं। वहीं मकर संक्रांति के दिन किसी निर्धन अथवा जरुरमंद व्यक्ति या किसी ब्राह्मण को तिल, गुड़ और खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं अगर ये दान मकर संक्रांति के दिन किसी शुभ मुहूर्त में किया जाए तो और भी अधिक शुभ हो जाता है तथा अधिक पुण्य लाभ दिलाता है। कार्यक्रम के उपरांत स्कूल में लंगर की भी व्यवस्था की गई, जिसमें विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।