Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कौशाम्बी में भाई-बहन की गोली मारकर हत्या

कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बहन-भाई शव मिला। दोनों की हत्या कर उनकी लाश घर के कमरे में रखे भूसे में छिपाया गया था। सुबह मां के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बख्शी का पूरा निवासी गप्पू प्रसाद कि कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी मजदूरी करके अपने 14 वर्षीय बेटे राजेंद्र उर्फ बौआ और 16 वर्ष की बेटी शीला का भरण पोषण करती है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बुधवार को राजेंद्र की मां किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। घर पर राजेंद्र व उसकी बहन शीला मौजूद थे। रात को खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सो गए। इस बीच भाई और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह जब काफी देर तक दोनों घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को आशंका हुई। घर के भीतर जाकर देखा तो दोनों की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। भाई और बहन के सीने में गोली मारी गई थी। जानकारी होने पर मृतकों की मां भी रिश्तेदार के यहां से गांव वापस आई।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि अब तक की पूछताछ में महिला कातिलों के बारे में कुछ नही बता पा रही है। पुलिस कई बिंदुओं को अहम मानकर जांच कर रही है। तहरीर मिली है अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।