Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बैलगाड़ी से टकराकर हुई बाइक सवार की मौत, एक घायल

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

अपनी ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दो युवक रविवार की रात बैलगाड़ी से टकरा गए। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी बिजुआ में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

  • जानकारी के अनुसार बिजुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डिमरोल निवासी अजय अपने गांव के हंसराम के साथ बाइक से रविवार रात करीब 8 बजे पास के ही गांव पलिया पुरवा अपनी ससुराल गया था। करीब 30 मिनट बाद अजय और हंसराम वापस अपने घर डिमरोल के लिए निकले जब दोनों गदाईनाथ गांव के पास पहुंचे इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही बैल गाड़ी से टक्करा गई।
  • टक्कर में अजय और उसका साथी हंसराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस से घायलों को बिजुआ अस्पताल भेजा गया।
  • अस्पताल ले जाते समय अजय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल हंसराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया घायल हंसराम को अस्पताल में देखने के लिए कोई डाॅक्टर नही मिला। एक फॉर्मासिस्ट के सहारे घायल युवक को देखा गया। घायल हुए युवक की हालत बहुत ही गंभीर थी। उधर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।

दरोगा ने कवरेज करने से रोका 

जानकरी मिलते ही अस्पताल में पहुंचे मीड़िया कर्मियों को अस्पताल में कवरेज करने से रोका गया। भीरा थाने में तैनात एसआई राजकुमार ने मीडिया कर्मियों पर अपना रौब दिखाया और पूछ कर वीड़ियो और फ़ोटो करने की हिदायत दी।