Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Box Office Collection :जानिए पहले दिन किसने मारी बाजी

मुंबई: दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कल बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हुई हैं। शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन बाजी ‘ऐ दिल है मुश्किल ने मारी’। खबरों की मानें तो शिवाय से कहीं ज्यादा ऐ दिल है मुश्किल को पसंद किया गया। कमाई के मामले में भी यहीं फिल्म आगे निकली। 

शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल

शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल फर्स्ट डे कलेक्शन में करण जौहर ने मारी बाजी 

 ट्रेड एनालिस्ट की तरन आदर्श की मानें तो ऐ दिल है मुश्किल ने पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस किया तो शिवाय ने 11 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि दिवाली के मौके के रिलीज़ हुई दोनों फिल्मों के कलेक्शन आने वाले दिनों में अभी और बढ़ने की उम्मीद है। अगर ऐसा ही रहा तो बहुत जल्द दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएंगी। वैसे अगर दिवाली रिलीज़ के हिसाब देखा जाए तो दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन बहुत कम रहा। 

हालांकि ऐ दिल है मुश्किल को लेकर बहुत जगह काफी विरोध प्रदर्शन भी किया गया। कई जगहों पर चलती फिल्म तक को रुकवा दी गई। रणबीर-ऐश्वर्या-अनुष्का स्टारर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ मॉर्निंग शो में 35 से 40 प्रतिशत सीटों पर कब्जा जमा पाई है।यह आंकड़ा पूरे देश भर के मल्टीप्लेक्स का है।कहीं-कहीं फिल्म को 50 प्रतिशत तक की बेहतरीन ओपनिंग मिली है।

 ऐ दिल है मुश्किल लगभग 2200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और इसका बजट 90 करोड़ रुपए का है। वहीं शिवाय का बजट भी 90 करोड़ रुपए का ही है। पहले वीकेंड के बाद ही साफ तौर पर कहा जा सकता है कि किसने मारी बाजी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.