Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉस ने अपनी तनख्वाह 7 करोड़ घटाकर कर्मचारियों की सैलरी कर दी 50 लाख

 

सैलरी बढ़ाने की बात पर जहां बॉस के चेहरे पर गुस्सा और भौंवें तन जाती हैं। वहीं एक बॉस ऐसा भी है जिसने अपनी सैलरी घटाकर कर्मचारियों की तनख्वाह में भारी बढ़ोत्तरी कर दी। यह अनोखा मामला अमेरिका का है।

डैन प्रिस अमेरिका के सिएटल में एक पेमेंट कंपनी चलाते हैं। उन्होंने टीनेज में ही कंपनी की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी अच्छा कारोबार कर रही थी।

करीब पांच साल पहले अचानक उन्हें एक दिन पता चला कि उनकी एक करीबी दो नौकरी करने के बावजूद घर के खर्च जुटाने में मुश्किलों से जूझ रही हैं। उन्हें बहुत गुस्सा आया। तभी उन्होंने खुद के बारे में सोचा और पाया कि उनकी कंपनी में भी सैलरी असमान है। इसके बाद उन्होंने खुद की सैलरी कम करने और सभी स्टाफ की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया।

ग्रैविटी पेमेंट्स चलाने वाले डैन ने पहली बार 2015 में सभी 120 स्टाफ की सैलरी 50 लाख रुपये सालाना करने का फैसला किया था। उन्होंने अपनी करीब 8 करोड़ रुपये सालाना की सैलरी से 7 करोड़ रुपये की कटौती की थी। वे आज भी इस विचार पर कायम हैं और आज भी अपनी सैलरी मिनिमम ही रखी है।