Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सट्टेबाज को पहले शराब पिलाई फिर गोलियो से भूना

 

गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक सट्टेबाज को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह पैसा का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (देहात) नीरज कुमार जादौन ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक जादौन ने मृतक की पहचान नफीस कुरैशी (42) के रूप में हुई है। वह सट्टा खिलाता था। आठ अगस्त को लोनी पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर था चार लोगों को सट्टा खेलते गिरफ्तार किया था।उन्होंने बताया कि नफीस सोमवार रात करीब पौने 11 बजे अपने घर पर था। उसने 10ः40 बजे अपने मोबाइल फोन से अंतिम कॉल की। इस दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर आठ-नौ युवक उसके घर पहुंचे। नफीस ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनकी खातिरदारी की। युवकों ने बातचीत के दौरान उसे गोली मारकर छलनी कर दिया। लहूलुहान नफीस को लोग गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिलशाद गार्डन ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।