Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दोस्तों के साथ लंच पर गया था शख्स, मिला ऐसा बर्गर जिसे खाते ही मुंह से निकलने लगा खून

 

पुणे। महाराष्ट्र के पुण में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। दरअसल यहां पर आए एक ग्राहक ने पिछले हफ्ते एक बर्गर का ऑर्डर किया था। जब बर्गर तैयार होकर उसके पास आया, तो ग्राहक ने जैसे ही उसका एक टुकड़ा खाया, तो उसके मुंह से खून निकलने लगा। जिसके बाद ग्राहक ने इस बात की शिकायत पुलिस में की है। दरअसल ग्राहक को जो बर्गर दिया गया था, उसमें बीच में कांच के टुकड़े पड़े हुए थे।

31 साल के शिकायतकर्ता साजिद पठान पेशे से ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं। जो पिछले बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां पर लंच के लिए आए थे, उन्होंने यहां पर अपने दोस्तो से पूछने के बाद बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर किया था। इसके बाद जो बर्गर उन्हें सर्व किया गया था, उसे खाते ही उनके मुंह और गले में दर्द होने लगा। बात में पता चला कि बर्गर में कांच के टुकड़े पड़े हुए थे।

इस बर्गर को खाने के बाद उनके मुंह से खून निकलने लगा था। वहीं ग्राहक ने इस मामले  की शिकायत पुलिस में भी की है। जिसके बाद डेक्कन जिमखाना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दीपक लागड़ ने बताया है कि हमने ग्राहक की शिकायत पर पिछले शनिवार को बर्गर किंग के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हमें अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट मिलने का इंतजार है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उन्होंने बर्गर खाया, तो उन्हें लगा कि उनके गले में कुछ अटक सा गया है। इसके बाद जब उनकी शिकायत पर उनके दोस्तों ने बर्गर को देखा तो उसमें कांच के टुकड़े मिले। इसके बाद साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तत्काल इलाज के लिए 15000 रुपए भी जमा कराए गए।