Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

काला लहसुन के गज़ब फायदे, कैंसर जैसे बड़े रोग के साथ दूर करता है ये बीमारियाँ

सफेद लहसुन के फायदे के बारे तो हम सभी जानते हैं क्यों कि सफेद लहसुन का उपयोग हम अपने रोज के खाने में करते है लेकिन क्या आप काले लहसुन के बारे में जानते हैं।

काले लहसुन का उपयोग बहुत ही कम लोग करते हैं जिसके कारण लोगों को इसके फायदे भी नहीं पता होते हैं। तो आइये आज हम जानते है काले लहसुन के फायदे के बारे में..

काला लहसुन खाने के फायदे

  • खाला लहसुन सफेद लहसुन का ही एक रूप है इसे फॉर्मेट करके तैयार किया जाता है। यह सफेद लहसुन की तुलना में कम तीखा होता है। इसमें पोषक तत्व सफेद लहसुन के ही बराबर होते हैं।

  • एलिसिन नामक पोषक तत्व सफेद लहसुन के साथ- साथ काले लहसुन में भी पाया जाता है। यह ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाने, कोलेस्ट्रोल व हृदय संबंधित रोगों को कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल के गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही साथ यह ब्लड शुगर लेवल को सही रखने में मदद करता है।
  • काले लहसुन को फॉर्मेट प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, जिस वजह से इसमें यूनिक एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पॉलिफेनॉस, फ्लेवोनॉइड, और अल्कलॉइड भी होता है।
  • काले लहसुन से कई तरह के कैंसर, ब्लड कैंसर, पेट के कैंसर और कोलन कैंसर के इलाज में इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा एलर्जी को कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, लीवर को किसी भी तरह के डैमेज से बचाने और दिमाग को स्वस्थ बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।