Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पीएम के जन्मदिन से बीजेपी चलाएगी 20 दिनों तक ‘सेवा और समर्पण अभियान’

 

 

 

 

 

 

 

 

आज पीएम मोदी का 71 वा जन्मदिन है इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता कार्यालयों पर केक काटकर उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दी पीएम को बधाई-


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाई दी है योगी आदित्यनाथ ने कहा कि-
“अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन मां भारती की सेवा का सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे।”

कर्नाटक के सी एम कुमार स्वामी ने भी दी बधाई-

“मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें राष्ट्र की सेवा करते रहने के लिए और अधिक ऊर्जा प्रेरणा और स्वास्थ्य प्रदान करें।”

वाराणसी में जलाए गए दिए-

पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में पीएम के 71 वें जन्मदिन के पूर्व संध्या पर लोगों ने 71 किलो लड्डू का भोग लगाया तथा गंगा घाटों पर दीपक जलाए।

एक तरफ जहां पूरे देश में आज यानी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा है वही पीएम मोदी का जन्मदिन भी आज ही के दिन पड़ता है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है इसलिए भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को इस बार विशेष तरीके से बनाने वाली है।
इस बार बीजेपी 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर यानी 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी इस अभियान के द्वारा बीजेपी जनसंपर्क करेगी।

क्या है सेवा और समर्पण अभियान-
इस अभियान के द्वारा मुख्यतः बीजेपी के कार्यकर्ताओं का हर एक मोर्चा लोगों को साधने का काम करेगी। इसमें स्वास्थ्य से लेकर जागरूकता और सफाई की कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वैसे तो पार्टी प्रत्येक साल ‘सेवा और समर्पण’ का अभियान एक हफ्ते तक ही चलती था। परंतु इस बार आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी इस कार्यक्रम को 20 दिन तक करने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस बार इसलिए खास बताया जा रहा है क्योंकि मोदी के सार्वजनिक जीवन का 20 साल पूरे होने वाले हैं। 7 अक्टूबर 2001 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसलिए बीजेपी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘सेवा और समर्पण अभियान’ चलाएगी।

By-अभिषेक तिवारी