Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा सांसद रवि किशन के पिता का निधन

 

गोरखपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि किशन के के पिता श्याम नारायण शुक्ल का मंगलवार को वाराणसी में देहांत हो गया। वे 92 साल के थे। उन्होंने वाराणसी में देह त्यागने की अंतिम इच्छा जताई थी। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था लेकिन अंतिम इच्छा को देखते हुए उन्हें वाराणसी लाया गया था। वाराणसी में ही मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक श्याम रायण शुक्ला के निधन की सूचना मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। फोन पर लोगों द्वारा शोक संदेश व हिम्मत बढ़ाने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

श्याम नारायण शुक्ल कई माह से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार न होते देख पिता ने वाराणसी में अपना शरीर त्यागने की अंतिम इच्छा जताई जिस पर 15 दिन पहले उन्हें वाराणसी लाया गया। मंगलवार की रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। सदर सांसद ने अपने जीवन में पिता को ही अपना गुरु माना। पिता के ही सिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रवि किशन ने नया मुकाम हासिल किया। मूल रूप से वह जौनपुर जिले के केराकत गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को वाराणसी में किया जाएगा।