Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भीम सिंह बने हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन इंटक के प्रधान

सिरसा 7 जनवरी – (सतीश  बांसल) हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन की एक बैठक का आयोजन मानव सेवा संघ पार्क करनाल में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश की सभी रोडवेज डिपुओं से 150 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक  को सम्बोधित करते हुए यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नसीब सिंह ने बताया कि उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है जिसे विभाग द्वारा मंजूर कर लिया गया है, जिसके चलते उपप्रधान भीम सिंह को बतौर कार्यकारी प्रधान मनोनीत किया गया है, जो नये चुनावों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे तथा हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ प्रदेश तालमेल कमेटी में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक हरियाणा की ओर से सभी बैठकों में शामिल होकर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रूप से नये चुनाव होने तक कार्य करते रहेंगे। इस बारे में सभी सम्बन्धित विभागों को पत्र लिखकर सूचित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 23 एवं 24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी कर्मचारी बढ़-चढक़र भाग लेंगे। बैठक में स्टेट बॉडी के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सूरजमल, उपमहासचिव संदीप रंगा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बली, यशवीर अनूप सहरावत विशेष रूप से उपस्थित थे जबकि सिरसा डिपो से प्रधान सीतासिंह, उपप्रधान रामकिशन, मोहन लाल परिचालक, विनोद कुमार चालक, संगठन सचिव सुभाष परिचालक, संजय परिचालक, बजरंग, सुरेन्द्र भादू, रामप्रताप, अनिल सैनी आदि उपस्थित थे।