Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आजम खान की बिगड़ी तबीयत, रात 3 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, आजम खान हाल ही में सीतापुर जेल से बाहर निकले हैं। आजम खान को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। आजम खान की शनिवार देर रात अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें दिल्ली लाया गया। रात करीब 3 बजे आजम खान को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आजम खान के बेटे और स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खान अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। सपा विधायक आजम खान 27 महीनों तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे। बीजेपी सरकार के दौरान आजम पर 90 केस किए गए हैं। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिलने पर वह सीतापुर जेल से बाहर आए थे। बताया जा रहा है कि आजम खान कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं।