Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘अगर मैं 3 लाख वोटों से नहीं जीता, तो समझ लो पूरे देश में बेईमानी हो रही है’

रामपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से अक्सर विवादित बयान देने वाले नेता आजम खान ने एक बार फिर से ऐसा ही बयान दिया है। बीते दिनों रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले आजम खान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 में अगर उनकी जीत 3 लाख से ज्यादा वोटों से नहीं हुई, तो इसका मतलब यह है कि पूरे देश में बेईमानी हो रही है।

गौरतलब हो कि आजम खान को समाजवादी पार्टी ने रामपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं उनके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सपा से भाजपा में शामिल होने वाली जया प्रदा को अपना प्रत्याशी बनाया है। आजम खान लोकसभा चुनाव की शुरुआत से ही लगातार विवादित बयान देने के कारण चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अभी कुछ समय पहले ही जहां ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे लोग घबराए हुए हैं।

उन्होंने कहा था कि ‘यह जम्हूरियत के लिए इंतेहाई अफसोसनाक है। इस एग्जिट पोल से लोग डरे हुए हैं। इस एग्जिट पोल से न जाने क्या होने वाला है। यह बड़ी खतरनाक स्थिति है। इसके बाद उन्होंने अब कहा है कि अगर वह तील लाख वोटों से नहीं जीते, तो इसका मतलब यह है कि पूरे देश में बेईमानी हो रही है।

उधर, ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल भी मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग से मिला है। समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन ने ईवीएम को लेकर आ रही शिकायतों पर आपत्ति दर्ज कराई है। बताते चलें कि इसके अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है। जबकि कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने एक दिन पहले कांग्रेस की छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत को भाजपा की साजिश बताया था।