Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही दिल्ली वासियों पर पड़ेगी महंगाई की मार, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है कि देश में कई सारे बदलाव देखने को मिलें। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि शायद भाजपा सत्ता से बाहर हो जाए या फिर उसे पूर्ण बहुमत न मिले और विपक्षी पार्टियां मिलकर सरकार का गठन कर लें। हालांकि यह सब तो बाद की बात है। अभी हम आपके काम की बात बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से शायद आपको अपनी जेब ज्यादा ढ़ीली करनी होगी।

दरअसल, दिल्ली कैबिनेट में एक प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है और ऐसे में यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका है। वहीं लोकसभा चुनाव के पूरा होते ही यह प्रस्ताव पेश हो जाएगा और आपको अपनी जेब पहले की अपेक्षा ज्यादा ढ़ीली करनी होगी। दरअसल यह प्रस्ताव दिल्ली में ऑटो रिक्शा में किराया वृद्धि को लेकर है। जिसमें प्रस्ताव पेश होने के साथ ही बढ़ोतरी हो जाएगी और यातायात के अन्य निजी साधनों का सफर भी महंगा हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में ऑटोरिक्शा का किराया मई के आखिरी में बढ़ सकता है। क्योंकि 19 मई को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान है और इसके बाद 23 मई को नतीजे भी  घोषित कर दिए जाएंगे। जिसके  तीन दिन बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हो जाएगा। वहीं दिल्ली कैबिनेट में जो प्रस्ताव मंजूर किया गया था, उसके मुताबिक प्रतिकिलोमीटर किराया 9.50 रुपए हो जाएगा। अभी यह किराया 8 रुपए प्रति किलोमीटर है। वहीं बेस फेयर जो अभी 25 रुपए है। उसमें भी बढ़ोतरी हो सकती है।