Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

औरैया : कोचिंग से लौट रही छात्रा का अपहरण के बाद गैंगरेप

 

औरैया। कोचिंग से लौटते वक्त छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को औरैया मुख्यालय से स्कॉर्पियो कार सवारों ने अपहरण कर लिया था। आरोप है कि जब पीड़ित परिवार ने महिला थाने में गुहार लगाई तो केस दर्ज करने के बजाए पुलिस ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाया। हालांकि बाद में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना 29 नवंबर को नामी तिलक महाविद्यालय के पीछे की है। जांच का जिम्मा मुख्यालय कोतवाली पुलिस को सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा कोचिंग से लौटते वक्त दोपहर करीब दो बजे बाजार से सामान लेकर अपनी स्कूटी से तिलक महाविद्यालय के पीछे पहुंची। तभी पीछे से स्कार्पियो कार सवार चार लोगों ने उसकी रास्ता रोक लिया, उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी। वे कार को सिकंदरा की ओर ले गए। रास्ते में अंकित यादव निवासी जमालीपुर ने कार में उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान अर्पित यादव समेत दो अज्ञात लोगों ने उसका अश्लील विडियो बनाया।

पीड़िता ने बताया कि अंकित यादव की उससे सिटी अस्पताल मुलाकात हुई थी, तभी से वह उसे परेशान करने लगा था। शादी करने का लगातार दबाव बनाने लगा। लेकिन वह हर बार शादी से इनकार करती रही। छात्रा ने बताया कि कार में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देने लगे तो उसने दबाव में आकर उससे शादी करने की बात कह दी। इसके बाद उन्होंने उसे वहीं लाकर छोड़ दिया, जहां से उसे उठाया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही हकीकत का पता चल सकेगा।