Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संविधान की सफलता और विफलता के आज आंकलन का दिन : मायावती

 

 

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामना दी है। इसके साथ ही इसे आंकलन का समय बताया है। उन्होंने कहा है कि देश की जनता के लिए यह दिन आकलन करने का समय है कि हुक्मरान जमातों ने आजादी के बाद अपनी सत्ता के दौरान अब तक संविधान को खासकर जनहित व जनकल्याण के मामले में कितना सफल और विफल बनाया है।

बसपा सुप्रिमो ने अपने ट्वीट में लिखा है कि समस्त देखवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व ढेर शुभकामनाएं। भाई-बहनों के पवित्र रिश्तों के लिए अहम इस त्योहार का महत्व वर्तमान समय में और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जब देश में बहन-बेटियों के लिए क्रूरता व बहशीपन लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिससे समाज में हर तरफ चिंता की लहर है।

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि समस्त देशवासियों खासकर वीर सपूतों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं। वैसे देश की जनता के लिए यह दिन आकलन करने का समय है कि हुक्मरान जमातों ने आजादी के बाद अपनी सत्ता के दौरान अब तक संविधान को खासकर जनहित व जनकल्याण के मामले में कितना सफल व विफल बनाया है।