Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

टिम कुक ने किया खुलासा, Apple की तिमाही में 22 अरब डॉलर का मुनाफा…

दुनिया की सबसे बड़ी और स्टेट्स सिम्बल फोन बनाने वाली कंपनी एपल को वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। कंपनी की डिजिटल सेवाओं और पहनने योग्य प्रौद्योगिकी उपकरणों की बिक्री के साथ-साथ आईफोन की बढ़ी बिक्री ने लाभ कमाने में मदद की है।

2019-20 के सितम्बर से दिसम्बर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 22 अरब डॉलर रहा।  इस दौरान कंपनी की कुल राजस्व आय 91.8 अरब डॉलर रही।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कहा कि एपल की अब तक की सबसे अधिक तिमाही आय से हम रोमांचित हैं। इसकी प्रमुख वजह आईफोन-11 और आईफोन-11 प्रो की मांग बेहतर रहने के साथ कंपनी की डिजिटल सेवाओं और पहनने योग्य प्रौद्योगिकी उपकरणों की बिक्री बढ़ना है।