Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीएए विरोधी ‘न घर के न घाट के’ : केशव मौर्य

लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिता संशोधन कानून (सीएए) पर चल रही सियासत को लेकर विपक्ष के ऊपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विरोधी ‘न घर के न घाट के’।

उप मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट किया, ‘न संविधान ख़तरे में न मुसलमान ख़तरे में कांग्रेस और सपा का अस्तित्व और भविष्य ख़तरे में। झूठ अफ़वाह फैलाकर सीएए का विरोध करने वाले दल/नेताओं का झूठ बेनक़ाब हो गया है। संपूर्ण भारत में CAA के समर्थन में जनसैलाब उमड़ रहा है! विरोधी न घर के न घाट के।