Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियों ने चित्रकूट में जमकर किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस सचिव उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के सीतापुर में गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में चित्रकूट में उपस्थित होकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया l भारी संख्या में रोड पर कांग्रेसियों द्वारा हो रहे इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया l

लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चित्रकूट में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुशल पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में इकट्ठा होकर वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रियंका गांधी को रिहा करने की बात कही l

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन रोकने के लिए कहा लेकिन कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की एक न सुनी जिसके वजह से पुलिस प्रशासन को मजबूरन उन्हें अपने हिरासत में लेना पड़ा l

इस दौरान जिलाध्यक्ष कुशल पटेल ने कहा कि किसानों के अहिंसक आंदोलन को हिंसक रूप देने की भाजपाई कोशिश का नतीजा है। पार्टी नेता प्रियंका गांधी द्वारा किसानों के दर्द पर मरहम लगाने जाने के क्रम में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाना लोकतांत्रिक मार्यादा का हनन है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी भी बर्दास्त नहीं करेगी।