Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राज्यपाल के पद पर आनंदीबेन की नियुक्ति से उप्र छुएगा विकास की नई ऊचाइयां-स्वतंत्र देव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी की वरिष्ठ नेता व गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा है कि आनंदीबेन के कुशल मार्गदर्शन में उप्र विकास की नई ऊचाइयां छुएगा।

सिंह और बंसल ने शनिवार को यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि आनंदीबेन पटेल सरल व सौम्य व्यवहार की धनी हैं। एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान रही है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण की चिन्ता की है। निश्चित ही उनके कुशल मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश विकास की नई ऊचाईयों को छुएगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कई बार विधायक और उप्र में मंत्री रहे लाल जी टण्डन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और फागू चैहान को बिहार प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर उन्हें भी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों ही सम्मानित नेताओं ने हमेशा गरीबों, दलितों, शोषितों व वंचितों समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात आनंदीबेन पटेल को उप्र का राज्यपाल बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी और संजय राय समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने उन्हें भी बधाई व शुभकानाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।