Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नेहरु पार्क में योग व आयुर्वेद का अद्भुत संगम, योगाभ्यास के साथ-साथ आयुर्वेद की दी जानकारियां

सिरसा।(सतीश बंसल)  योग और आयुर्वेद के अद्भुत संगम के अवसर पर नेहरु पार्क योग क्लास में मुख्य योग
प्रशिक्षक योग भारती के योग आयाम प्रांतीय सह प्रभारी सुरेश तायल ने अपनी सहयोगी पूजा कामरा के साथ
विशेष साधकों को योगाभ्यास करवाया।

आयुष ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज की प्रिंसिपल एवं रोहतक मेडिकल
कॉलेज की डीन डॉ. गीता गर्ग के नेतृत्व में डॉक्टर सतीश गर्ग, डॉक्टर पंकज, डॉक्टर सत नारायण, डॉक्टर मनोज,
डॉक्टर  पारिक व अन्य आयुर्वेदिक डॉक्टरों के साथ लगभग 60 मेडिकल स्टूडेंट्स ने इस योग क्लास में आकर
योगाभ्यास किया। मुख्य योग प्रशिक्षक सुरेश तायल ने सभी को मुद्राओं के बारे में जानकारी दी व ओम के
उच्चारण के बारे में बताया। डॉक्टर गीता गर्ग ने खानपान व आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर
सत्यनारायण ने ऋतुचर्या के बारे में जानकारी दी। आयुर्वेदिक कॉलेज की मेडिकल स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक
प्रस्तुत करते हुए विभिन्न बीमारियों के उपचार को आयुर्वेदिक नुस्खों से करने की तकनीक समझाई। सभी को
सेब का मुरब्बा प्रसाद के रूप में खिलाया गया।