Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश के साथ साथ कई राज्यों में बारिश हुए

देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून आ चुका है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी इंतजार हो रहा है। दिल्ली में मॉनसून के आने में देरी हुई है। पहले 27 जून तक मॉनसून के आने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब तक इसकी दस्तक नहीं हुई है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी भी बढ़ गई है। दिल्लीवासी बेसब्री से मॉनसून की झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं, अब लोगों को ज्यादा दिनों तक गर्मी का कहर नहीं झेलना होगा। दिल्ली में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।


दिल्ली-एनसीआर में इस महीने की शुरुआत में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई थी, जिसके बाद मौसम में बदलाव आया था। साथ ही, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, अब पिछले कुछ दिनों से पारा फिर से बढ़ने लगा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, IMD ने कहा कि ह्यूमिडिटी 68 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रही। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश के आसार दिखा तो कही कही बारिश भी हुए ।