Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इलाहाबाद विश्वविद्यालय :आठ नवम्बर को मनाया जाएगा दीक्षांत समारोह

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब आठ नवंबर को आयोजित होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल होंगे। ऑफलाइन मोड आयोजित इस समारोह की शुरुआत सुबह दस बजे होगी। मुख्य अतिथि मेधावियों विद्यार्थियों को अपने हाथों से उपाधि और पदक वितरित करेंगे। पहली बार दीक्षांत समारोह में मेघनाद साहा और द्रोणाचार्य अवार्ड भी दिया जाएगा। इसके अलावा मशहूर गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि भी दी जाएगी।

पहले यह समारोह 23 सितंबर को होना था। इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गईं थीं। इसी बीच इविवि की जन संपर्क अधिकारी ने सूचना कर बताया कि मुख्य अतिथि इविवि की चीफ रेक्टर सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की व्यस्तता के चलते समारोह स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अब दीक्षांत समारोह आठ नवंबर को होगा। इसमें  सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को पदक और उपाधि प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में मशहूर गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि भी दी जाएगी। पीआरओ डॉ.जया कपूर ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है।

बेरोजगारी के पर आर पार की लड़ाई
संयुक्त बेरोजगार संघर्ष समिति ने बेरोजगारी के मसले पर अब आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। इविवि छात्रसंघ भवन पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में विवेकानंद सिंह उर्फ बाबुल ने कहा कि पीएम ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा युवाओं से किया था। लेकिन विगत सात वर्षों में करोड़ों लोगों के रोजगार छिन गए। देशभर में 24 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि समिति ने कहा कि अब छात्र संपर्क अभियान चलाएंगे और नवंबर में महापंचायत करेंगे। इसके लिए सभी प्रतियोगी संगठन एकजुट होंगे। इस मौके पर संदीप सिंह, सत्येंद्र यादव, अब्दुल अहद आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रंजीत सिंह