Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश यादव उपद्रवियों को भड़का रहें : दिनेश शर्मा

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उपद्रवियों व दंगाईयों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव समेत उनके नेता यूपी के विभिन्न शहरों में ​उपद्रवी तत्वों के साथ खड़े हुये दिखाई दिये। इस मामले में अखिलेश के निरन्तर आ रहे बयान हस्यास्पद हैं।

डॉ. शर्मा ने रविवार को यहां प्रेस वार्ता में कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ में भोलेभाले लोगों को भड़काकर हिंसा की ओर रूख अख्तियार करने के लिए विवश कर रहे हैं। सपा के एक विधायक कानपुर में हिंसा को भड़काते हुए नजर आये। उन्होंने कहा कि इन्हें कानून से परेशानी क्या है, अभी अखिलेश यादव कह रहे थे, इससे लाइन लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इनके घर के ही लोग इस मामले पर सहमत नहीं है। अपर्णा यादव ने नागरिकता संशोधन एक्ट की तारीफ की है और ये समाज में गलत मैसेज देकर बवाल कराने में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।

डॉ. दिनेश शर्मा कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर 19 दिसम्बर को लखनऊ में जो हिंसा हुई, उस प्रदर्शन में बाहरी लोगों ने तोड़फोड़ की है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी लेकिन दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। अभी तक जो तथ्य सामने आये हैं उसके तहत आईएसआई का हाथ होने के भी संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि विपक्षियों की अफवाह के कारण यूपी में 21 जिलों में प्रदर्शन किया गया। अभी तक 15 लोग मारे गए हैं, 500 से ज्यादा खोखे बरामद किए गए हैं। इस प्रदर्शन में प्लानिंग से अवैध असलहों का इस्तेमाल किया है। अभी तक 124 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून से किसी को नुकसान नहीं होगा। मुस्लिम लोग विपक्षियों के भ्रम में न आयें, इस कानून को किसी भी प्रकार का मुस्लिम भाईयों को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा, आप, वामपंथी पार्टियां अपनी वोट बैंक की राजनीति के कारण एक सम्प्रदाय विशेष के लोगों को गुमराह कर रही हैं।