Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा का नाम बदलकर ‘परिवारवादी लूटपाट पार्टी’ रख दें अखिलेश : भाजपा

 

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बुधवार को कहा कि नाम समाजवाद, काम परिवारवाद का। सबसे पहले अखिलेश को पार्टी का नाम बदलकर परिवारवादी लूटपाट पार्टी (पलूप) रख लेना चाहिए।

मनीष शुक्ला ने कहा कि भाजपा हमेशा भारतीय संस्कृति की पक्षधर रही है। जबसे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तबसे पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वह हर वक्त देश के लिए जगते हैं। दूसरी तरफ मुलायम सिंह हों या अखिलेश यादव इनका हर काम परिवार के लिए होता है। इनको देश की जनता से कुछ भी लेना-देना नहीं है और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात अखिलेश यादव ने ट्वीट किया ‘भाजपा’ अपने नाम में से ‘भारतीय जनता’ शब्द हटा दे, जिससे भारतीय जनता बदनाम न हो।