Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अखिलेश और मायावती मिल कर तय करेंगे महागठबंधन: राम गोपाल

लखनऊ। समाजवादी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने आगमी लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को रोकने के लिए तैयार हो रहे गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा हैं कि प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन बनेगा। किन दलों से गठबंधन किया जाएगा, इसका फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी।

रामगोपाल ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में महागठबंधन के सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं कि यूपी में महागठबंधन बनने जा रहा रहा है। प्रदेश में सपा और बसपा, दोनों ही राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये दोनों गठबंधन की धुरी होंगे।

अखिलेश यादव व मायावती गठबंधन के बारे में अंतिम फैसला करेंगे। वे तय करेंगे कि किनसे गठबंधन किया जाएगा। आने वाले दिनों में गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी। अखिलेश यादव ने भी रविवार को कहा था कि प्रदेश में बनने वाला महागठबंधन विचारों का संगम होगा। यह गठबंधन जल्द दिखाई पड़ेगा।

बता दे मध्यप्रदेश में अपने विधायकों को मंत्री मंडल में शामिल न करने के चलते कांग्रेस से सपा और बसपा दोनों ही नाराज है।