Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अजय कुमार ने संभाला यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का पद, समारोह में नहीं पहुंचे राज बब्बर

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश मुख्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर इस कार्यक्रम में नहीं दिखे।

पदभार ग्रहण करने से पहले अजय कुमार लल्लू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, महात्मा गांधी, भीमराव आम्बेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ वह माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और अपना पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण और स्वागत समारोह में पीएल पुनिया, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर वहां नहीं दिखे।

 

पार्टी नेतृत्व ने उप्र कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में अजय कुमार लल्लू की नियुक्ति सात अक्टूबर को ही कर दी थी, लेकिन त्यौहारों के चलते वह अपने विधानसभा क्षेत्र में ही बने रहे। अपना पदभार ग्रहण करने के लिए अजय कुमार लल्लू कुशीनगर स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र तुमकुहीराज से आज रोडवेज बस द्वारा राजधानी लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पॉलीटेक्निक चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वहां से वह एक जुलूस की शक्ल में पार्टी कार्यालय पहुंचे और अपना पदभार ग्रहण किया।

कानपुर में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, फोन कर पुलिस को दी सूचना

पॉलीटेक्निक चौराहे से पार्टी कार्यालय के बीच भी उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। उनके स्वागत में पूरे रास्ते को बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया था। अजय कुमार लल्लू वर्तमान में कुशीनगर जिले की तमकुही राज सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले विधानसभा मे वह कांग्रेस विधायक दल का नेता थे। लल्लू को कांग्रेस का संघर्षशील और जमीनी नेता माना जाता है। शायद इसीलिए मोदी लहर के बावजूद वर्ष 2017 में तमकुही राज सीट से वह लगातार दूसरी बार चुनाव जीते।