Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोमवार को बैठक के बाद बनाई जाएगी आंदोलन की रूपरेखा: नरेश जांगड़ा

सिरसा। ।(।(सतीश बंसल )एक्सईएन टीएस एचवीपीएन सिरसा के अनुबंधित कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर धरना जारी है। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता जिला संगठनकर्ता नरेश जांगड़ा ने की। जिला संगठन कर्ता नरेश जांगड़ा ने बताया कि सोमवार को कर्मचारियों की विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को साथ लेकर मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। जांगड़ा ने बताया कि करीब एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी निगम के अधिकारियों ने अपनी हठधर्मिता को छोड़कर कर्मचारियों से बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालना मुनासिब नहीं समझा। विभाग के अधिकारियों के इस रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष है।

क्योंकि जिस विभाग के लिए कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर कार्य किया, आज वही विभाग उन्हेंनकार रहा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन का रवैया कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक नहीं है। निगम प्रबंधन कर्मचारियों का दोहरा शोषण करने को आतुर है, जिसे कर्मचारी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सुभाष, संजय, सुरजीत, सुनील सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।