Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, चार लोगों की मौत

 

 

 

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रविवार को एक मिनी बस गड्ढे में गिर गई। जिससे बस में सवार चार लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे जीरो प्वाइंट पर रविवार को तेज रफ्तार एक मिनी बस एंडेवर सड़क के नीचे उतरते समय गड्ढे में गिर गयी। दुर्घटना के समय बस में नौ लोग सवार थे, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान शिव विजय (22), नवीन (23), शिला (21), चंद्र मोहन (25) एवं घायलों की पहचान सुष्मिता (23),सलीम (24), आशीष (21), अभिषेक (23), नैंसी (22) के रूप में हुई है।

थाना निरीक्षक के मुताबिक ये सभी आगरा से घूमकर वापस नोएडा एवं दिल्ली अपने घर वापस जा रहे थे। रात को बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। ये जब परी चौक के समीप ज़ीरो पॉइंट पर नीचे उतर रहे थे, उसी दौरान मिनी बस अनियंत्रित होकर नीचे गड्ढे में गिर गयी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।